भारत की लड़कियों पर जितना साड़ी खूबसूरत लगती है, शायद ही कोई और ऑउटफिट लग सकती है। साड़ी हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट लुक देने वाले होती है। शादी-पार्टी हो या तीज-त्योहार, हर इवेंट में लड़कियों के लिए साड़ी सबसे अधिक उपयुक्त होती है। अब साड़ियों में भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। परम्परागत साड़ियों को मॉर्डन टच देकर अधिक फैशनेबल लुक दिया जाने लगा है। तरह तरह की डिजाइनर साड़ियां मार्केट में आ गयी हैं। इन्ही में से एक है रफल साड़ी। इन दिनों रफल साड़ी ट्रेंड में हैं। कई बॉलीवुड की सेलेब्ल रफल साड़ियों में देखी जा चुकी हैं। हाल ही में सोफी चौधरी ने भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज़ में रफल साड़ी कैरी की। उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक तो है ही लेकिन सोफी को साड़ी भी और भी अधिक आकर्षक बना देती है ।
नीचे उनकी तस्वीरों को देखिये !






0 Comments